चिनैनी। उधमपुर की चिनैनी तहसील में सोमवार सुबह हुई बारिश और दिनभर हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है, जिस कारण लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा है। सोमवार सुबह से क्षेत्र में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चल रही थीं। इसके बाद बारिश होने से ठंड में और इजाफा हुआ है और लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा है। वहीं, पहाड़ों पर धुंध का असर जारी रहा है।