फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूबू नाला मार्ग पर गिरीं पस्सियां, यातायात ठप

Sun, 21 Feb 2016 01:10 AM IST
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की रात को जोरदार बारिश राहत के साथ आफत भी लेकर आई। यह बारिश बर्बाद हो रही फसलों के लिए वरदान साबित हुई, वहीं कई इलाकों में यातायात व्यवस्थ्ाा चरमरा गई।
विज्ञापन


बारिश के लिए बारिश के कारण चूबू नाला एक बार फिर जिले से कटा रहा। उधमपुर से पंचैरी लांदर मार्ग पर स्थित चूबू नाला में पहाड़ी से पस्सियां गिर आने के कारण यातायात ठप रहा। दोनों और गाड़ियां फंसी रहीं।

शुक्रवार देर रात को तेज बारिश के कारण लांदर मार्ग पर अचानक पस्सियां गिर गई। इसके कारण सुबह से लोगों की आवाजाही बंद रही।

स्कूल और कामकाज के लिए जाने वाले फंस गए और पैदल ही मार्ग पार करना पड़ा। आसपास गांव के हजारों लोग मार्ग बंद होने से परेशान रहे। सार्वजनिक वाहन भी नहीं चले।
विज्ञापन


मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ी से अक्सर पस्सियां गिरती रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस क्षेत्र में लोगों को अकसर ऐसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


सड़क की हालत भी काफी खस्ता है और कई बार हादसे होते हैं। हालांकि इस बारिश के कारण किसानों ने राहत पाई। और बेहतर फसल की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें