चिनैनी। क्षेत्र में शनिवार को मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे। दोपहर के समय तेज बारिश शुरू हो गई।तापमान में आई गिरावट के बाद लोगों ने पंखे तथा कूलर बंद कर दिए हैं। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों पर बसे लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का भी इस्तेमाल किया। संवाद