किश्तवाड़ में बारिश व बर्फबारी से ठंड बढ़ी, लोग आनंद उठा रहे हैं।
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिले में शनिवार को दूसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। ऊपरी पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। सुबह से शाम तक मौसम लगभग सामान्य था। कभी बादल और कभी धूप थी परंतु शाम होते-होते लगभग साढ़े तीन बजे अचानक बारिश शुरू हुई। कम ही लोग घरों से बाहर निकले। जिन लोगों ने गर्म कपड़, जैकेट आदि नहीं पहने थे, उन्हें सर्दी का सामना करना पड़। सिनथन टॉप पर एक बार फिर ताजा बर्फबारी हुई है। मई में जहां अन्य जिलों व राज्यों में गर्मी बढ़ रही है वहीं, किश्तवाड़ जिले में मौसम लोगों को सर्दी का अहसास करवा रहा है।