फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनाब की लहरों पर राफ्टिंग शुरू, तीर्थयात्री उठा रहे आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
-मां वैष्णो व शिवखोड़ी धाम के दर्शन के बाद रॉफ्टिंग करने पहुंच रहे तीर्थयात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। बरसात में बंद की रॉफ्टिंग को दरिया चिनाब की लहरों पर फिर शुरू कर दिया गया है। अब श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से शिवखोड़ी धाम आने जाने वाले तीर्थयात्री चिनाब की लहरों का आनंद उठा सकेंगे।
पौनी मार्ग पर स्थित जीरो मोड़ से तलवाड़ा-ध्यानगढ़ डैम मार्ग पर स्थित धार्मिक व पर्यटन स्थल सियाड़ बाबा को भी खोल दिया गया है। यह पहलगाम हमले के बाद बंद किया गया था। तीर्थयात्री रविवार के बाद सोमवार को भी दरिया की लहरों में रॉफ्टिंग करने पहुंचे। सोमवार को बेस्ट बंगाल से आए यात्रियों के जत्थे ने रॉफ्टिंग का पूरा आनंद लिया। बारादरी के नम्बला इलाके से अंजी के किनारे तक यात्री रॉफ्टिंग में सवार होकर पहुंचे। बेस्ट बंगाल निवासी राजदीप भगत ने बताया कि वह माता के दर्शन करने के उपरांत शिवखोड़ी गए थे। जाते समय जब उन्होंने दरिया व इस की खूबसूरती को देखा तो उसी समय ही उन्होंने रॉफ्टिंग करने का मन बना लिया। शिवखोड़ी में भगवान शिव के दर्शन कर वापस आते ही उन्होंने परिवार सहित रॉफ्टिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉफ्टिंग एसोसिएशन के प्रधान गुरजीत सिंह ने बताया कि आदेश के बाद रॉफ्टिंग को दोबारा से शुरू किया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वह बेखौफ होकर माता वैष्णो देवी व बाद में शिवखोड़ी धाम आएं। उन्होंने बताया कि काफी समय के बाद रॉफ्टिंग शुरू होने से सभी को राहत पहुंची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें