किश्तवाड़। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के चल रहे समारोहों के हिस्से के रूप में वीरवार को सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार मिर्जा मुमताज इकबाल की देखरेख में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इसका उद्देश्य छात्रों को सहकारी आंदोलन के सिद्धांतों, मूल्यों व महत्व, विशेष रूप से सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका के बारे में शिक्षित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक रजिस्ट्रार अमित शर्मा के भाषण के साथ हुई। इसमें सहकारिता विभाग और इसके कार्यों का विस्तृत विवरण दिया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया। इसमें सहकारिता, भारतीय इतिहास, राजनीति और भूगोल सहित कई विषयों को कवर किया गया।