फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पंजाबी भाषा मोर्चे को अब भाजपा और कांग्रेस का भी मिला साथ

Thu, 08 Oct 2026 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
पंजाबी को जम्मू-कश्मीर की आधिकारिक भाषाओं में शामिल करने की मांग को लेकर जम्मू में चल रहा पंजाब
विज्ञापन
जम्मू। पंजाबी को जम्मू-कश्मीर की आधिकारिक भाषाओं में शामिल करने की मांग और तेज हो गई है। मोर्चे को अब राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिल रहा है। महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा स्थल पर चल रहा धरना बुधवार को सातवें दिन में प्रवेश कर गया। मोर्चे को भाजपा और कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला। सिंबल कैंप और चट्ठा से भी लोगों ने रैली निकालकर धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन जताया।
विज्ञापन

भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह रैना के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने धरनास्थल पर पहुंचकर मांग का समर्थन किया। प्रतिनिधिमंडल में विधायक विक्रम रंधावा, विधायक सुरिंदर भगत, पूर्व एमएलसी रणजीत सिंह खालसा समेत अन्य नेता शामिल रहे। भाजपा नेताओं ने जम्मू-कश्मीर सरकार से पंजाबी को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने के लिए विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाकर बिल लाने की मांग की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विधानसभा में भाजपा के सभी 29 विधायक बिल का समर्थन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें