फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भोलेनाथ के दर्शन के लिए तवी पार करने को मजबूर श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
- 11 रुद्री मंदिर दौशाला के लिए पुल की सुविधा नहीं होने से 50 हजार आबादी प्रभावित
विज्ञापन


चिनैनी। शिव नगरी में कई ऐसे प्राचीन मंदिर हैं जहां भगवान शिव के विवाह का कोई न कोई संबंध है। इनमें 700 साल पुराना 11 रुद्री मंदिर दौशाला भी है, लेकिन यहां पहुंचना आसान नहीं है। कच्चा मार्ग और कम दूरी के लिए मजबूरी में लोग तवी में से निकलकर मंदिर जा रहे हैं। इससे 10 पंचायतों की करीब 50 हजार आबादी प्रभावित हो रही है।
अगर लोग सड़क से जाएं तो उन्हें 30 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। काफी समय पहले लोगों की ओर से ही तवी नदी पर पुल का निर्माण करवाया था जो टूट चुका है। इस कारण महाशिवरात्रि पर फिर भक्तों को विभागीय अनदेखी का सामना करना पड़ेगा। कच्चा मार्ग होने के कारण दोपहिया वाहन फिसल सकते हैं जिससे हादसे की संभावना है। वहीं धूल उड़ने से मंदिर तक पहुंचते-पहुंचते कपड़े खराब हो रहे हैं। अगर बारिश हुई तो समस्या विकराल रूप धारण कर लेगी। कच्चा मार्ग होने के कारण कीचड़ में वाहनों का चलना और मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

आम दिनों में भी मंदिर में भक्तों की भीड़ रहती है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं बनाई जा रही जिससे मंदिर में बिना अड़चन पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन किए जा सकें। इस समय मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां चल रही हैं। गर्भगृह और मंदिर परिसर को फूलों से सजाया जा रहा है। मंदिर कमेटी के सदस्य संजीव कुमार, अतुल, विजय, अमित और राकेश ने बताया कि मंदिर तक पहुंचने के लिए तवी नदी पर पुल की काफी आवश्यकता है। इसके लिए कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन आज भी श्रद्धालु तवी नदी में से गुजर कर माथा टेकने के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ वर्ष पहले उनके द्वारा तवी नदी पर अस्थायी पुल का निर्माण किया गया था। स्थायी पुल की सुविधा मिलने से जहां दूरदराज से भारी संख्या में श्रद्धालु आएंगे, वहीं ग्रामीणों को भी काफी लाभ होगा। सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि तवी नदी पर जल्द पुल बनाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें