फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुद्धमहादेव-मानतलाई मार्ग का तीन महीने में ही निकला तारकोल

विज्ञापन
उधमपुर:सुधमहादेव से मानतलाई रोड के ऊपर डाली लुक को लेकर पंचों सरपंचों व स्थानीय लोगों ने किया जगद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/चिनैनी। सुद्धमहादेव-मानतलाई मार्ग पर तारकोल डालने के कुछ दिनों बाद ही सड़क की हालत फिर खराब हो गई है। इसके विरोध में कई पंचायतों के लोगों ने रविवार को पीएमजीएसवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जानकारी के बाद भी विभाग ने दोबारा तारकोल नहीं डाला।
विज्ञापन

कई पंचायत के पंचों, सरपंचों व लोगों ने जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में पीएमजीएसवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जग्गा ने बताया कि तीन महीने पहले सुद्धमहादेव मेले को लेकर सुद्धमहादेव-मानतलाई मार्ग पर पीएमजीएसवाई ने तारकोल डाला था। अब मात्र तीन महीने में ही यह तारकोल जगह-जगह से निकल गया है। रोड पर गड्ढे हो चुके हैं। केंद्र सरकार पीएमजीएसवाई की सड़कों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, ताकि दूरदराज इलाकों को अच्छे मार्ग मिल सकें। लेकिन, विभाग की लापरवाही के कारण लोग इस सुविधा से वंचित हैं।
उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर जो तारकोल डाला गया था, उसमें खराब गुणवत्ता की सामग्री इस्तेमाल की गई थी। इसकी वजह से आज सारा तारकोल निकल रहा है। डिप्टी कमिश्नर से अपील है कि जल्द एक कमेटी का गठन करें और सुद्धमहादेव से मानतलाई तक मार्ग पर डाले गए तारकोल की जांच करवाएं। दोषी अफसरों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होनी चाहिए, नहीं तो लोग सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें