फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में देरी पर भड़के लोग, सलाहकार का काफिला रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। सलाहकार फारूक खान का काफिला रोकने के मामले में चार सरपंचों समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सड़क निर्माण में हो रही देरी से नाराज भद्रवाह के कुलसारी गांव के लोगों ने शुक्रवार को भद्रवाह-डोडा रोड पर पेट्रोल पंप कुलसारी के पास जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य मार्ग से गुजर रहे सलाहकार फारूख खान के काफिले को रोका और दशकों से सड़क संपर्क के अभाव में जिंदगी बसर कर रहे ग्रामीणों की स्थिति के बारे में उन्हें अवगत कराया। भद्रवाह के एक दिवसीय दौरे पर आए सलाहकार फारूक खान से बात करते हुए ग्रामीणों ने वर्तमान प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि 10 साल बीत जाने के बाद भी उनके गांव के लिए 1.5 किलामीटर लंबी सड़क निर्माण को पूरा नहीं किया जा सका है। कुलसारी में भद्रवाह-डोडा रोड पर अपनी मांगों के समर्थन में तख्तियां लिए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों की कथित उदासीनता के कारण उनके गांव न केवल सड़क संपर्क से वंचित हैं बल्कि बुनियादी सुविधाएं भी उनको नहीं मिल पा रहीं हैं। वहीं प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सरपंच साजिद मीर ने कहा कि कुलसारी, लमोटे और कापरा के ग्रामीण सड़क के निर्माण की मांग कर रहे हैं जो पिछले 10 वर्षों से अधर में लटका है। वहीं सलाहकार के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया और भद्रवाह-डोडा हाईवे पर लगभग दो घंटे तक बंद रहे यातायात को फिर से बहाल कर दिया गया। सरपंच साजिद मीर ने कहा कि हम एक बुनियादी अधिकार की मांग कर रहे हैं क्योंकि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सड़क संपर्क जरूरी है। पिछले दस वर्षों से हमसे केवल झूठे वादे दिए जा रहे हैं। लेकिन अब सलाहकार से आश्वासन मिलने के बाद उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही रोड का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें