फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पूरी की जाएं कर्मियों की लंबित मांगें

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला मुख्यालय स्थित पीडीडी सब डिवीजन कार्यालय में बुधवार को आल जेएंडके लाइनमैन एंड वर्कर्स यूनियन का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा है। इस दौरान उन्होंने बकाया वेतन जारी करने, डेलीवेजरों को स्थाई करने की मांग को बुलंद किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को दूसरे दिन जिला यूनियन अध्यक्ष मोहमद रफी ने कहा कि धरना इसलिए रखा था कि कर्मचारियों को उनका हक मिल सके। बकाया वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा वेतन समय पर नहीं दिया जाता है। कई माह से जीपी फंड का पता ही नहीं है। इसलिए कर्मचारियों को उसका हिसाब भी दिया जाना चाहिए। एनपीएस का भी मसला है उनके वेतन से पैसा तो काटा जाता है मगर उसके बाद जानकारी नहीं है। जिन लोगों को छह-सात माह पहले स्थाई किया गया है उनका बकाया वेतन भी जल्द दिया जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन तेज कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें