फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया वेतन और अन्य मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मी मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। किश्तवाड़ शहर में पीडीडी सब डिवीजन कार्यालय में आल जेएंडके लाइनमैन एंड वर्कर्स यूनियन की बकाया वेतन और अन्य मांगें पूरी नहीं होने पर धरना प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

इस दौरान जिला यूनियन अध्यक्ष मोहम्मद रफी ने कहा कि समय पर वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं, कई महीनों से जीपी फंड का पता ही नहीं है। वहीं इसकी जानकारी भी कर्मचारियों को नहीं दी जाती है। गत छह-सात माह पहले स्थायी किए गए कर्मचारियों को अभी तक बकाया वेतन नहीं मिला है। स्थाई हुए कर्मचारी सुरेश कुमार ने बताया कि पद के अनुसार अभी तक वेतन नहीं मिला है। इससे परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। यूनियन अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वह धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें