फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की कामछोड़ हड़ताल 48वें दिन भी रही जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। लंबित मांगों को लेकर जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की काम छोड हड़ताल लगातार 46वें दिन भी रही जारी रहीं। वहीं, बुधवार को उपराज्यपाल के साथ उनके प्रतिनिधियों की बैठक हुई है, जिससे उनमें कुछ उम्मीद बंधी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी हड़ताल अभी जारी है। जब तक उनकी मांगों को लेकर उचित फैसला नहीं लिया जाएगा, वह अपनी हड़ताल को इसी प्रकार से जारी रखेंगे। क्योंकि वह पिछले 20 से 25 सालों से वह विभाग में बिना नियमित हुए व बेहद कम वेतन पर काम करते आ रहें हैं। अधिकतर क्षेत्रों में पानी की सप्लाई का काम उन्हीं के द्वारा किया जाता है। लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें स्थायी करने को लेकर कोई भी प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही है। वीरवार को इसपर कोई उचित जबाब आने की उम्मीद है। फिलहाल मौजूदा समय में उन्हें कई प्रकार की आर्थिक व मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। साथ ही परिवार का पालन पोषण करना भी उनके लिए मुश्किल हो गया है। सरकार की ओर से अगर उनके पक्ष में उचित फैसला लिया जाता है तो वह भी अपने परिवार के साथ अच्छे से दीपावली का पर्व मना सकेंगे। अन्यथा उनकी हड़ताल इसी प्रकार से जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें