फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत बयानबाजी पर वकील के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। महिला वकील की तरफ से देवी देवताओं को लेकर की गई बयानबाजी के विरोध में रविवार को पैंथर्स पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने सलाथिया चौक पर वकील के खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार से मांग की कि माहौल को खराब करने वाली वकील के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जब तक कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक इसी तरह से विरोध प्रकट करते रहेंगे।
विज्ञापन

पवन देव सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने सुबह साढ़े 11 बजे महिला वकील के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गत दिनों महिला वकील ने देवी देवताओं को लेकर गलत बयानबाजी की है, जिसकी हर तरफ निंदा की जा रही है। पैंथर्स पार्टी भी इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है और प्रदर्शन कर विरोध भी प्रकट करती है। देवी-देवताओं के साथ करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है और वकील ने गलत बयानबाजी कर आस्था को ठेस पहुंचाई है। इसे किसी भी कीमत पर भी सहन नहीं किया जा सकता है। उनकी मांग है कि सरकार की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाए। जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इसी तरह से विरोध प्रकट करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें