फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 20 की बदहाल सड़क की मरम्मत नहीं होने पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड 20 में करीब दस वर्ष से बदहाल पड़ी स्याल सल्लन की सड़क की हालत सुधारने की मांग को लेकर लोगों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आज तक इस सड़क पर तारकोल नहीं डाली गई है, जबकि कई लोग इस बदहाल सड़क पर दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

पार्षद जगदीश कुमार के नेतृत्व में लोगों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी की। पार्षद ने बताया कि करीब दस वर्ष पहले पीडब्ल्यूडी ने कशीराह से स्याल सल्लन तक सड़क का निर्माण किया था। निर्माण करने के बाद इसको तारकोल डाले बिना ही काम बंद कर दिया, जो आज तक चालू नहीं हो पाया है। रखरखाव के अभाव में मार्ग बदहाल हो चुका है और अब तो हर रोज इस पर वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इस मार्ग के किनारे पर जलशक्ति विभाग का पानी की सप्लाई देने वाला टैंक भी मौजूद है। हर रोज बड़े वाहनों का इस मार्ग पर आना जाना होता है और मार्ग के बदहाल होने के कारण वाहनों को चलाना मुश्कित होता जा रहा है। इस सड़क के किनारे पर सैकड़ों घर मौजूद हैं और इनमें रहने वाले लोग भी हर रोज परेशानियों से जूझ रहे हैं।
बारिश के दौरान तो परेशानी दोगुनी हो जाती है। जब बारिश होती है तो पूरे मार्ग पर कीचड़ जमा हो जाता है और फिर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। मार्ग की हालत सुधारने की मांग को कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के सामने रखा है। अधिकारियों की तरफ से आश्वासन तो बहुत दिए गए, लेकिन किसी ने इसको लेकर काम नहीं किया है। चुनाव के दौरान नेताओं की तरफ से भी बहुत आश्वासन दिए गए हैं, चुनाव होने के बाद किसी ने भी इसको लेकर सुध नहीं ली है। बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और फिर से परेशानी बढ़ गई है। इसलिए आज सभी प्रदर्शन कर अपनी मांग को प्रशासन और पीडब्ल्यूडी तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें