फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरसी और सीएए के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नागरिक संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के समर्थन में उधमपुर शहर में भी लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं। सामाजिक जागृति मंच ने रविवार दोपहर को बिल के समर्थन मेें सड़कों पर उतर कर नारेबाजी की और देश के कई शहरों में फैली हिंसा को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधा।
विज्ञापन

सामाजिक जागृति मंच के प्रधान कमल किशोर के नेतृत्व में लोगों ने हाथों में विभिन्न प्रकार के स्लोगल लिखी बैनर पकड़े हुए थे। कमल किशोर ने कहा कि देश के कई शहरों में एनआरसी और सीएए को लेकर हिंसा हो रही है। जो लोग हिंसा कर रहे हैं, उनको न तो एनआरसी के बारे में पता है और न वे ही सीएए के बारे में जानते हैं। कुछ शरारती तत्व युवाओं को गलत जानकारी देकर भड़का रहे हैं और सड़कों पर हिंसा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इनमें कुछ राजनीतिक पार्टियां भी शामिल हैं। देश में हिंसा फैलाने वालों की जितनी भी निंदा की जाए कम है। जो लोग सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वह देशहित में नहीं है। ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उनकी संस्था की देशवासियों से अपील है कि भड़काने वाली राजनीतिक पार्टियों की बातों में न आकर देशहित के बारे में सोचे। पहले एनआरसी और सीएए को जानें-समझें और उसके बाद ही अपनी प्रतिक्रिया दें। उन्होंने कहा कि उधमपुर के लोग इस कानून का पूरी तरह से समर्थन करते हैं। इससे किसी की भी नागरिकता नहीं जाएगी। इस बात को अब सभी को समझ लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें