उधमपुर। ऑल ट्रांसपोर्ट यूनियन की ओर से ताराकोट रोपवे को लेकर एलजी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर सोनी राठौर ने कहा कि जो लोग रोपवे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर उधमपुर जेल में बंद किया है। उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाए। वहीं यूनियन के सदस्य परमजीत सिंह का कहना था कि जो कटड़ा में रोपवे का काम किया जा रहा है, उसे जल्द से जल्द बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि जो बाहर से श्रद्धालुओं आता है, वह पूरा कटड़ा देखे लेकिन एलजी प्रशासन चाहता है कि बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु छह मिनट में यात्रा करके वापस चला जाए। उन्होंने कहा कि हम जम्मू कश्मीर के लोग कहां जाएंगे। उन्होंने एलजी व प्रशासन से जल्द से जल्द रोपवे के काम को बंद करने की मांग की है।