फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हवा में लटकी बस, बड़ा हादसा होने से बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नत्थाटॉप में बर्फबारी का लुत्फ लेने पहुंचे सैलानियों की बस हवा में लटक गई। इसमें सभी यात्री बाल बाल बच गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नत्थाटॉप में बर्फबारी के बाद दूसरे राज्य के सैलानी बर्फ का आनंद लेने के लिए एक बस से नत्थाटॉप पहुंचे। इस बीच नत्थाटॉप में बर्फ के कारण और सड़क सिकुड़ी होने के चलते बर्फ पर बस फिसल गई और सड़क और खाई के बीच हवा में लटक गई। बस हवा में लटकते ही सैलानियों की चीख पुकार शुरू हो गई। आसपास के लोगों और सुरक्षा कर्मियों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं कुद पुलिस ने भी बस हवा में लटकने की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें