फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जंद्राड़ी हाई स्कूल में अध्यापकों की कमी पर डायरेक्टर शिक्षा का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने दी चेतावनी, 15 दिन में खाली पद नहीं भरे तो बड़ा आंदोलन होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
रामनगर । पंचायत जंद्राड़ी में स्थित सरकारी हाई स्कूल जंद्राड़ी में अध्यापकों की कमी से खफा लोगों ने शिक्षा विभाग के डायरेक्टर तथा सचिव का पुतला जलाया। चेतावनी दी कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं निकला गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
सोमवार दोपहर चार बजे पूर्व सरपंच सूरम चंद खजूरिया की अध्यक्षता में स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पूर्व सरपंच ने कस्बे के गुप्ता चौक पर शिक्षा विभाग के डायरेक्टर तथा सचिव के दो पुतले जलाकर कड़ा रोष प्रकट किया। साथ ही शिक्षा विभाग को पंद्रह दिन का समय दिया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने पंद्रह दिन के अंदर हेडमास्टर सहित खाली पड़े अध्यापकों के पदों को नहीं भरा तो पंचायत जंद्राड़ी के सभी ग्रामीण सड़कों पर उतरने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच ने बताया कि सरकारी हाई स्कूल जंद्राड़ी में पिछले दो वर्षों से हेड मास्टर का पद खाली है। इसके साथ ही कई अध्यापकों के पद भी खाली रहने से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आखिर शिक्षा विभाग अध्यापकों की नियुक्ति करने के लिए इंतजार किसका कर रहा है। पिछले चार माह पहले शिक्षा विभाग ने ग्रामीणों को जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था परंतु शिक्षा विभाग का आश्वासन खोखला साबित हुआ है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच ने शिक्षा विभाग को चेतावनी दी कि जल्द हाई स्कूल जंद्राड़ी में हेड मास्टर सहित अध्यापकों की नियुक्ति पंद्रह दिनों के भीतर नहीं हुई तो आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें