फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: काली पट्टियां बांधकर जीएमसी प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
उधमपुर। जीएमसी के बाहर कांग्रेस जिला प्रभारी सुमित मगोत्रा के नेतृत्व में नारेबाजी करते प्रदर्श
विज्ञापन
उधमपुर। जीएमसी में मरीजों को उचित चिकित्सा सेवाएं मुहैया न हो पाने और मरीजों के साथ स्टाफ का रवैया ठीक न होने का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा की अध्यक्षता में शहरवासियों ने काली पट्टियां बांधकर जीएमसी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने धार रोड से पहले जीएमसी के खिलाफ जुलूस निकाला और प्रिंसिपल के कार्यालय पहुंचकर घेराव करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। इसके चलते प्रदर्शनकारी कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने जीएमसी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मगोत्रा ने कहा कि आए दिन जीएमसी की लापरवाही के चलते मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जीएमसी मात्र रेफर अस्पताल बनकर रह गया है। उनका आरोप था कि कई लोगों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि स्टाफ का रवैया मरीजों के प्रति ठीक नहीं है। अगर जीएमसी से मरीजों को जीएमसी जम्मू ही रेफर करना है तो जिला अस्पताल उधमपुर को जीएमसी का दर्जा देने का क्या मतलब है। े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें