फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर की हाउसिंग कॉलोनी मे छह दिन से नहीं आया पानी, लोग सड़क पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। छह दिन से पानी की किल्लत से परेशान हाउसिंग कॉलोनी के लोगों ने शुक्रवार को जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि शहर के अंदर पानी की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हो चुकी है। अब शहर की एकमात्र हाउसिंग कॉलोनी में भी पानी सप्लाई बंद कर दी है। कई बार मांग करने के बाद भी परेशानी को दूर नहीं किया जा रहा है। ।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे लोगों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सोमनाथ व अन्य लोगों ने बताया कि हाउसिंग कॉलोनी में करीब छह दिन से एक बूंद पानी की सप्लाई नहीं दी गई है। पानी न मिलने के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। लोग मजबूर होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएचई विभाग का नाम अब जलशक्ति विभाग रख दिया है, लेकिन विभाग की शक्ति खत्म हो गई है। इसलिए लोगों को अब पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। जलशक्ति विभाग जलशक्ति मिशन के तहत घर-घर में नल लगाने की बात कर रहा है, लेकिन जो नल कई वर्ष पहले से लगे हैं। पहले उनको तो नियमित तरीके से पानी की सप्लाई देना शुरू करें। हाउसिंग कॉलोनी सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी की किल्लत बनी हुई है और लोग पानी को तरस रहे हैं। इसके बारे में जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के पास पूरी जानकारी है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम नहीं हो रहा। लोगों ने डीसी इंदु कंवल चिब से अपील की कि जल्द से जल्द पानी की सप्लाई दी जाए और जलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें