फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एमबीबीएस सीटों के आवंटन के फैसले पर दोबारा गौर करे श्राइन बोर्ड

विज्ञापन
रियासी में श्राइन बोर्ड के खिलाफ रोष जताते हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
रियासी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटों के आवंटन को लेकर मंगलवार को हिंदू संगठनों ने रोष जताया।
विज्ञापन

स्थानीय जनाना पार्क में हुई बैठक में श्राइन बोर्ड को अपने फैसले पर दोबारा गौर करने को कहा गया। संगठन के सदस्यों ने कहा कि माता वैष्णो देवी की आस्था सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों में भी है। बोर्ड का 100 प्रतिशत चढ़ावा हिंदुओं का है जहां पर हिंदू लोगों को फायदा मिलना चाहिए।
विज्ञापन

सनातन धर्म सभा के प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विनोद शर्मा ने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटड़ा के साथ जुड़े हुए सदस्य बाहरी राज्यों से हैं। उनके फैसले से हिंदू धर्म के लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। बोर्ड को अपना फैसला बदलना चाहिए। मौजूदा एलजी मनोज सिन्हा को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। सीटों के आवंटन में एक स्थिति बनाई जानी चाहिए। हिंदू संगठनों के लोगों ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि अगर श्राइन बोर्ड ने अपनी गलती को नहीं सुधारा तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें