फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बकाया वेतन व अन्य मांगों को लेकर पीएचई अस्थायी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। उपमंडल के सभी अस्थायी कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और उन्हें जल्द से जल्द स्थायी करने की मांग उठाई।
सोमवार सुबह 11 बजे पीएचई ज्वाइंट फ्रंट के सदस्य सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में जल शक्ति विभाग कार्यालय में सभी अस्थायी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और मांग पूरी करने के लिए सरकार को 20 मार्च के बाद 72 घंटे का समय दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर तय समय से पहले सभी अस्थायी कर्मचारियों की मांगों पर गौर नहीं किया सभी कर्मचारी कामछोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे। सुभाष चंद्र ने बताया पिछले दो वर्षों से लगातार अस्थाई कर्मचारी अपने हक के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं लेकिन सरकार द्वारा हर बार झूठे आश्वासन दिया जाता है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे 70 माह का बकाया वेतन, स्थायी नौकरी और अस्थायी कर्मचारी सेवानिवृत्त होने पर पॉलिसी स्कीम बनाने की मांग उठाते आ रहे हैं। अगर सरकार हम गरीब लोगों के बारे में नहीं सोचेगी तो हम कामछोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने सरकार से अपील की कि अस्थायी कर्मचारियों की जायज मांगें पूरी की जाए।
विज्ञापन

जल आपूर्ति
रोकने को मजबूर होंगे

अस्थायी कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी अगर जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो रामनगर तहसील में जल की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ वेतन की बात नहीं है यह हमारे भविष्य का भी सवाल है। अगर सरकार हमें नजरअंदाज करती रही तो हमें कड़े कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा 20 मार्च से 72 घंटे का समय सरकार को दिया जाएगा उसके बाद हड़ताल शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें