उधमपुर। शुक्रवार से शुरू की जाने वाली हड़ताल को सफाई कर्मचारियों ने स्थगित कर दिया है। सफाई कर्मचार ियों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए सभी ने निर्णय लिया है कि अब सभी 15 अगस्त के बाद पूरे संभाग में हड़ताल कर रोष प्रकट करेंगे।
गौरतलब है कि तीन दिन से सफाई कर्मचारी सरकार से लंबित मांगों को पूरा करने की अपील कर रहे हैं और मांगे पूरी न होने पर शुक्रवार से हड़ताल की चेतावनी दी थी, लेकिन वीरवार को सभी ने हड़ताल को स्थगित करने का एलान कर दयिा। सफाई कर्मचारी यूनियन के उप प्रधान डेवडि ने बताया कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राज्य प्रधान लक्की चीधा ने उनकेे निर्देश दिए हैं कि 15 अगस्त तक कोई भी हड़ताल नहीं करेगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सफाई कर्मचारी पूरा सहयोग करेंगे, लेकिन स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद सभी इसको लेकर आंदोलन करेंगे। इसको लेकर पूरे संभाग में हड़ताल कर रोष प्रकट किया जाएगा। डेविड ने कहा कि सरकार की तरफ से अस्थायी कर्मचरियों को स्थाई बनाने के लिए अभी तक कोई योजना तैयार नहीं की है। स्थायी बनाए जाने की उम्मीद में कर्मचारी करीब दस वर्ष से अस्थायी कर्मचारी बन कर काम कर रहे हैं। अभी तक कई स्थायी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की राशि नहीं दी गई है। उनकी मांग है कि सातवे वेतन आयोग की राशि का भुगतान नकद किया जाए। नगर परचिषद की तरफ से उनसे सरकारी छुट्टी के दिन भी कडाम करवाया जाता है, लेकिन किसी को ढाई दिन का अतिरिक्त वेतन नहीं दिया जा रहा है। जबकि अन्य विभागों में छुट्टी के दिन काम करने पर ढाई दिन के अतिरिक्त वेतन की सुविधा रखी गई है।