फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी में दो घंटे हड़ताल पर रहे स्वास्थ्य कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला अस्पताल माड़ी में स्वास्थ्य कर्मियों ने अढ़ाई दिन के वेतन देने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर पहुंचे कर्मी पहले इकट्ठे हुए। इसके बाद अस्पताल परिसर में धरना दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। दोपहर 12 बजे तक हड़ताल पर रहे स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि यदि उनकी मांगें हल न हुईं तो बड़ा माेर्चा खोला जाएगा। इस कारण ओपीडी ठप रही। हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं। संवाद
विज्ञापन


सीएचसी में दोपहर 12 बजे तक ओपीडी रही बंद

चिनैनी। सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने ढाई दिन के वेतन की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक हड़ताल की। ओपीडी ठप होने के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने कहा कि वे ईमानदारी से काम कर रहे हैं। इसके बावजूद ढाई दिन का वेतन नहीं दिया जा रहा है। यदि मांगों को हल नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में हड़ताल का समय बढ़ाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें