-कहा-जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक काम नहीं चलने देंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के साथ लगते संगूर चौक पर पड़ते मोहल्ले के लोगों ने 15 फुट चौड़े रास्ते की मांग को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि जब से अथॉरिटी की ओर से अंडरपास सड़क का निर्माण शुरू किया गया है तब से लोग परेशान हैं। पहले सड़क बनाने के लिए खुदाई के दौरान पानी की सप्लाई लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे कई दिनों तक पानी नहीं आया। अब रास्ता बहुत कम कर दिया गया है। मोनिका शर्मा ने बताया कि आने-जाने के लिए 2 फुट का रास्ता दिया गया है, जिस पर चलना मुश्किल है। अगर मोहल्ले में कोई बीमार हो जाए तो एंबुलेंस नहीं आ पाती है। मांग की कि हाईवे अथॉरिटी 15 फुट चौड़ा सर्विस रोड बनाकर दे।
संजय कुमार ने कहा कि रास्ते की चौड़ाई बहुत कम होने से रोजाना परेशान होना पड़ता है। अथॉरिटी से मांग है कि रास्ते को 15 फुट चौड़ा बनाकर दिया जाए। जब तक मांग को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक हम काम नहीं करने देंगे। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं व अन्य लोग मौजूद थे।
फोटो सहित