फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रठियान ईस्ट के लोगों ने खस्ताहाल गली को लेकर किया रोष-प्रदर्शन

Wed, 15 Nov 2023 12:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सड़कों पर उतरने की चेतावनी, बैक टू विलेज 5 के बहिष्कार का एलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

उधमपुर। नेशनल हाइवे से रठियान ईस्ट पंचायत को जाने वाली गली की खस्ताहाल को लेकर लोगों ने रोष जताया। ग्रामीणों ने बैक टू विलेज के 5वें चरण का बहिष्कार करने का ऐलान करते हुए एक माह के भीतर गली का निमार्ण न कराए जाने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी वीर सिंह ने बताया कि शहर से मात्र ढाई किलोमीटर की दूरी पर रठियान ईस्ट पंचायत पड़ती है। नेशनल हाईवे से लगी इस पंचायत में जाने के लिए लोगों को खस्ताहाल गली से गुजरना पड़ता है। गली में कीचड़ और चिकनी मिट्टी की वजह से कई बार लोग स्लिप होने की वजह से कई लोग घायल हो गए। इस समस्या को लेकर बैक टू विलेज के चार चरणों में भी मुद्दा उठाया गया। जिला प्रशासन को भी तीन बार शिकायत कर गली को दुरुस्त करवाने की मांग की गई। मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। नायब सरपंच सुनीता देवी ने बताया कि लगभग 10 साल से गली की हालत बदतर है। खासकर पिछले एक साल से बारिश के कारण गली की दशा और भी बिगड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें