फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दो माह से जीएमसी मेें सिटी स्कैन मशीन खराब, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जीएमसी अस्पताल में पिछले दो महीनों से सीटी स्कैन मशीन खराब रहने से मरीज परेशान हैं। मंगलवार को कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा के नेतृत्व में जीएमसी परिसर मेंं विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मगोत्रा ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही के कारण गरीब मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। पिछल दो महीने से मशीन खराब पड़ी है जबकि यहां कई दूरदराज के क्षेत्रों से मरीज इलाज के लिए आते हैं। जीएमसी गरीबों के लिए सबसे बड़ा सहारा है लेकिन जब मशीनें ही दो-दो महीनों तक खराब रहेंगी तो क्या होगा। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीने से मशीन खराब होने के कारण सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया जाता है या फिर प्राइवेट इलाज करवाना पड़ता है। कई गरीब लोगों को टेस्ट करने के बाद पता चलता है कि कोई खास तकलीफ नहीं है, इससे उनका पैसा और समय दोनों ही बर्बाद हो जाते हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी जरूरी मशीन को ठीक करने में इतना समय क्यों लग रहा है। इस समस्या को इतना हलके में क्यों लिया जा रहा है। यह आम जनता की सेहत और जान के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने सीटी स्कैन मशीन को जल्द से जल्द चालू करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें