फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 30 Jan 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत शांकरी देवता से लद्दाधार इलाके तक निर्माणाधीन सड़क में धांधली का आरोप लगाते हुए इलाके के लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताएं बरती जा रही हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पंचैरी क्षेत्र के तहसीलदार कार्यालय के बाहर पीएमजीएसवाई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोेगों के अनुसार निर्माण कार्य सरकारी जगह को छोड़कर लोगों की निजी जमीन पर किया जा रहा है, जिसकी वजह से लोगों को काफी नुकसान पहुंच रहा है।

विभाग ने शांकरी देवता से लेकर लद्दाधार इलाके  तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जिससे लोगों को काफी राहत महसूस हुई थी, लेकिन निर्माण कार्य खाली पड़ी सरकारी को अधिग्रहण करने के बजाए लोगों की प्राइवेट जमीनों पर किया जा रहा है। इससे फसलें खराब हो रही हैं।
विज्ञापन


उनका यह भी आरोप था कि इलाके के कुछ ठेकेदार से मिलकर मनमर्जी से सड़क निर्माण करवा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग है कि सड़क का निर्माण कार्य सरकारी जमीन पर किया जाए।

आम आदमी की संपत्ति को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखा जाए। प्रदर्शनकारी अपनी मांग को लेकर पंचैरी के तहसीलदार नरेंद्र कुमार से भी मिले और समस्या के समाधान की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों में अमर नाथ, सागर सिंह, शिव नाथ, नेपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें