उधमपुर। जम्मू-कश्मीर में वीरवार रात पाकिस्तानी ड्रोन के हमलों को नाकाम करने पर शहर के लोगों ने शुक्रवार को सेना का आभार व्यक्त किया और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी का कहना था कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से निर्देश था कि सायरन बजेगा और ब्लैक आउट किया जाएगा। लेकिन उससे पहले ही पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमला कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हम प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। जैसे प्रशासन की ओर से जो निर्देश मिलेंगे, व्यापारी वर्ग उसका का पालन करेंगे। वहीं व्यापार मंडल के चेयरमैन विक्रम सलाथिया ने कहा कि पाकिस्तान ने बीती रात को जो अटैक किया उसे हमारे एयर डिफ्रेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। उनके ड्रोन और लड़ाकू विमान थे, भारतीय सेना ने मार गिराए। सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर जो कार्रवाई की है उसको लेकर पूरे भारतवासियों में खुशी की लहर है। देशवासी केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं।