फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: माशला में लोगों ने किया जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
डोडा  हाथों में खाली पानी के डिब्बे लेकर लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। - फोटो : kathua
विज्ञापन
डोडा। जिले के दूरदराज क्षेत्र माशला में स्वच्छ पेयजल की किल्लत का सामना कर रहे लोगों ने वीरवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग के कर्मचारियों पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी लापरवाही के कारण लोगों को हर दिन पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि एक ओर जहां सरकार हर घर नल से जल पहुंचाने का दावा कर रही है, वहीं उसी क्षेत्र के लोग इस विकसित युग में स्वच्छ पेयजल से वंचित हैं। हालांकि इस क्षेत्र के लोग हर माह पानी का किराया भी देते हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में तैनात विभाग के कर्मचारी व अधिकारी अक्सर लोगों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने जिला विकास आयुक्त, डोडा से अपील की। उन्होंने कहा कि गांव में जल्द से जल्द स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें