फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 17 Feb 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में सरकार गठन मामले पर टालमटोल पर रोष जताते हुए पैंथर्स पार्टी ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। पार्टी ने भाजपा पर जम्मू के लोगों के साथ धोखा देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा भंग करने की भी मांग की। केंद्र सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। पैंथर्स पार्टी के जिला यूथ प्रधान जगदेव सिंह जग्गा की अध्यक्षता में सलाथिया चौक पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका तथा जोरदार नारेबाजी की।

जग्गा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जम्मू के लोगों के साथ धोखा किया है। वह पीडीपी के आगे नतमस्तक हो गई है। सरकार नहीं बनने के कारण दोनों पार्टियों के प्रति लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है।
विज्ञापन


पीडीपी और महबूबा मुफ्ती भाजपा के साथ चूहे बिल्ली का खेल खेल रही है। भाजपा सत्ता के लालच में आकर अपने सारे वायदे भूल गई है। भाजपा को सिर्फ  कुर्सी के बगैर कुछ नहीं चाहिए।

जग्गा ने कहा कि भाजपा राज्यपाल के जरिये यहां पर अपनी सरकार चलाना चाहती है जो कि गैरकानूनी है। इतने समय तक राज्यपाल शासन बिल्कुल गैर कानूनी है। जग्गा ने राष्ट्रपति से अपील की है कि वह खुद जम्मू कश्मीर में दखल दें और यहां की विधानसभा को भंग कर के जहां पर नए सिरे से चुनाव कराएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें