फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 26 Jan 2016 12:54 AM IST
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 नए बस अड्डे पर स्थानीय दुकानदारों द्वारा शौचालय की मांग को लेकर प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया गया। शौचालय न होने के कारण बस अड्डे में गंदगी अपनी जड़ें फैला रही है।
विज्ञापन


दुकानदारों ने प्रशासन से जल्द शौचालय बनाने की मांग की। पहले से ही सुविधाओं के अभाव में चल रहा नया बस अड्डा अब गंदगी का शिकार बन रहा है।

बस अड्डे पर शौचालय न होने के कारण बस के ड्राइवर व कंडक्टर खुले में ही शोच करने को मजबूर हैं। सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर ही नहीं स्थानीय दुकानदार भी खुले में ही शौच करते हैं।

स्थानीय दुकानदार करतार सिंह ने बताया कि जब से बस अड्डा बना है तब से ही शौचालय की मांग की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में सुदेश कुमार, विजय सिंह, राकेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें