उधमपुर। चिनैनी पुलिस स्टेशन में गोवंश तस्करी के खिलाफ नए आपराधिक कानूनों के तहत तस्कर का वाहन
चिनैनी। नए आपराधिक कानून के तहत उधमपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर पशु तस्कर की संपत्ति को अटैच किया है। इसमें आरोपी अरशद खान की गाड़ी को अटैच किया गया। आरोपी ने यह वाहन पशुओं की तस्करी से हुई कमाई से खरीदा था।
एसडीपीओ चिनैनी सुखवीर सिंह ने बताया कि भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के सेक्शन 107 के तहत आपराधिक कार्य में लिप्त आरोपी की संपत्ति को अटैच किया गया है। पिछले माह की 27 फरवरी को थाना प्रभारी जसविंदर सिंह की टीम ने पशु तस्करी करने वाली गाड़ी पकड़ी थी और जांच में पाया गया कि यह वाहन आरोपी अरशद खान है। उधमपुर जिले में नए आपराधिक कानून के तहत यह पहली कार्रवाई की गई है। संवाद