किश्तवाड़। जिले के डूल इलाके में पक्कल-डूल पावर प्रोजेक्ट में कार्यरत अफकान कंपनी के एक कर्मी की शुक्रवार रात को वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर मौत हो गई। हादसे के बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शनिवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान नूर हुसैन लोन निवासी डूल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।