किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ के उपमंडल पाडर के मचैल गांव में माता चंडी के मंदिर के कपाट 25 जुलाई को फिर से खुलेेंगे। 15 जुलाई को श्रावण मास के चलते 10 दिन के लिए बंद कर दिए गए थे। गौरतलब रहे कि इस बार भी कोरोना के चलते मां मचैल यात्रा को अनुमति नहीं दी गई है। इससे मां के भक्तों में काफी निराशा है। क्योंकि इससे पहले 2019 में अनुच्छेद 370 और 35 ए व 2020 में वर्ष कोरोना के चलते यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद इस बार भी कोरोना के चलते यात्रा को अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना हुई थी। श्रावण माह के चलते 15 जुलाई मां मचैल के कपाट को बंद कर दिया गया था, जिन्हें 25 जुलाई को फिर से खोला जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर में हवन का आयोजन होगा, जिसमें डीसी अशोक कुमार शर्मा के परिवार सहित शामिल होने की संभावना है।