फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में ग्रामीण मातृ स्वास्थ्य के उत्थान पर मंथन

विज्ञापन
नारायण हॉस्पिटल में साइन बोर्ड सदस्य का सम्मानित करते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन
एसएमवीडीआईएमई ने जनन 2025 : ऑपरेटिव प्रसूति कांग्रेस का किया आयोजन
विज्ञापन

कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी चिकित्सा उत्कृष्टता संस्थान ने जम्मू प्रसूति एवं स्त्री रोग सोसायटी और प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के सहयोग से 12-13 जुलाई को संजीवनी सभागार एसएमवीडी नारायण सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल परिसर ककरयाल में जनन 2025: ऑपरेटिव प्रसूति कांग्रेस का आयोजन किया। इसमें ग्रामीण मातृ स्वास्थ्य के उत्थान, सुरक्षित प्रसव, समुदाय-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के महत्व के बारे में बताया गया। सभी क्षेत्रों में समावेशी और सुलभ मातृ स्वास्थ्य सेवा के लिए सामूहिक प्रयास के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जम्मू क्षेत्र में आयोजित यह अपनी तरह की पहली कांग्रेस थी। इस दो दिवसीय इस कार्यक्रम में देश भर से 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सदस्य डॉ. अशोक भान ने किया। श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग, बोर्ड के अतिरिक्त सीईओ आलोक कुमार मौर्य ने भी कार्यक्रम में विचार रखे। एसएमवीडीआईएमई के संरक्षक एवं कार्यकारी निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा के नेतृत्व में यह कार्यशाला हुई। इसमें डॉ. आरसी शर्मा, डॉ. अरुण अरोड़ा और डॉ. मंजूषा बजाज का भी विशेष प्रयास रहा। एसएमवीडीआईएमई के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गीतू महाजन ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें