उधमपुर। बाबा लाल दयाल मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
उधमपुर। आदर्श कॉलोनी स्थित बावा लाल दयाल मंदिर में ध्यानपुर वाले बावा लाल दयाल देवस्थान के राम सुंदर दास देवाचार्य महाराज का दो दिवसीय कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हो गया। मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सभी ने देवाचार्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भजन संकीर्तन भी किया गया। कार्यक्रम में दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। कमेटी के सदस्य सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि करीब दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महाराज से नामदान की दीक्षा ली है। संवाद