कार्यक्रम के दौरान एसएमवीडीयू के प्रोफेसर व छात्र । संवाद
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) ने नवाचार की चिंगारी: विचारों को वास्तविकता में बदलना थीम पर टीईडीएक्स एसएमवीडीयू 2025 का आयोजन किया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. डॉ. प्रगति कुमार की मौजूदगी में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए।
डॉ. अंकुश रैना (व्यावसायिक गतिविधि बोर्ड अध्यक्ष) के स्वागत भाषण से शुरू हुए कार्यक्रम में प्रो. आरके मिश्रा (छात्र कल्याण डीन) ने भी संबोधित किया। मुख्य वक्ताओं में धनंजय सिंह (ब्रांडिंग विशेषज्ञ), डॉ. सुरेंदर जटोथ (चिकित्सा शोधकर्ता), ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) हितेंद्र सिंह पिलखवाल और जगदीप सिंह (सिविल सेवक) शामिल थे, जिन्होंने नेतृत्व, उद्यमिता, स्वास्थ्य सेवा और सार्वजनिक नीति पर अपने विचार रखे।
डॉ. राजेश कुमार (संकाय सलाहकार) के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्त हुए इस आयोजन में प्रो. आशुतोष वशिष्ठ (प्रबंधन संकाय डीन) और डॉ. राशि टैगगर (सविश्कर क्लब सलाहकार) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कुलपति ने दिव्यांशु प्रांजल (क्लब अध्यक्ष) की टीम को बधाई देते हुए ऐसे आयोजनों को युवा मस्तिष्क के विकास के लिए आवश्यक बताया।