उधमपुर। स्टेडियम से हाईवे की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क की हालत काफी खराब है, जिससे क्षेत्रवासियों सहित वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, हर समय हादसों की संभावना बनी रहती है। साथ ही प्राकृतिक जलाशय से पानी लाने में दिक्कत होती है।
बरसात के दिनों में सड़क की हालत और भी खराब हो जाती है। जगह-जगह जलभराव और गड्ढों में पानी भरने से लागों को परेशानी होती है। दोपहिया वाहन चालक भी इनमें गिरकर जख्मी होते रहते हैं। बच्चों-बुजुर्गों के लिए यहां से गुजरना हमेशा जोखिम भरा रहता है। इस बारे में कई बार संबंधित अधिकारियों से बात की गई है लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। इसलिए प्रशासन से मांग है कि जल्द इस सड़क की हालत सुधार कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की जाए।