फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री वाहन नहीं चलने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कोरोना संक्रमित मामले आने के बाद 21 जुलाई से चिनैनी कस्बे से दूसरे इलाकों के लिए यात्री वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इससे चिनैनी में सामान लेने आने वाले लोगों को पैदल ही सफर करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

चिनैनी कस्बे के अलाबा उसके आसपास क्षेत्र और कुद में दुकानें बंद हैं। सिर्फ जरूरी सामानों वाली दुकानें ही खुल रही हैं। सोमवार को विभिन्न गांव से पहुंचे लोगों ने खरीदारी की, लेकिन वाहन नहीं मिलने के कारण पैदल ही अपने गंतव्य की ओर रवाना होना पड़ा। सिर पर सामान उठाए दिन में कई लोग अपनी मंजिल की और पैदल जाते देखे गए। लोगों ने प्रशासन से दूरदराज क्षेत्रों के लिए वाहन सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें