फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सप्ताह में लक्ष्य नहीं हुआ पूरा, 32,470 किशोरों का ही टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगाने में स्वास्थ्य विभाग को चार सप्ताह बीत जाने के बाद भी कामयाबी हासिल नहीं हुई है। चार सप्ताह में जिले में कुल 32,470 किशोरों को ही कोरोना वैक्सीन लगाई जा सकी है। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने तीन से नौ जनवरी तक जिले में कुल 36,965 किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगानी थी। रविवार को किसी का टीकाकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन

सोमवार तीन जनवरी को पूरे देश में 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण करने की प्रक्रिया शरू हुई थी। जिले में भी इसकी शुरूआत की गई थी और सात दिन के अंदर जिले में 36,965 किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसकी शुरूआत होने के साथ ही मौसम का मिजाज भी बदल गया था। इससे कुछ दिन तक वैक्सीन लगाने का काम प्रभावित रहा। लेकिन फिर मौसम में सुधार होने के बाद इसमें तेजी लाई गई। स्वास्थ्य विभाग चार सप्ताह में 32,470 किशोरों को ही वैक्सीन लगा सका है। निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभाग को अभी कुल 4,495 किशोरों को वैक्सीन लगाना बाकी है। इसके लिए अभी स्वास्थ्य विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें