फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्कूल को लगा अव्यवस्था का ग्रहण, एक ही कमरे में सभी कक्षाएं

विज्ञापन
 सरकारी प्राइमरी स्कूल जखैनी इसी कमरे में चल रहा है ।
विज्ञापन
- 20 सालों से एक ही कमरे में चल रहा है सरकारी प्राइमरी स्कूल जखैनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर एक में पड़ते जखैनी में पिछले 20 साल से एक ही कमरे में सरकारी प्राइमरी स्कूल चल रहा है। स्कूल में न तो मैदान है और न ही शौचालय है। स्कूल में शिक्षा को अव्यवस्था का ग्रहण लग चुका है।
यह स्कूल सरकार और शिक्षा विभाग के दावों की पोल खोल रहा है। सभी कक्षाएं एक ही कमरे में लग रहीं हैं। यही नहीं, अन्य कार्य भी वहीं होते हैं। स्कूल में 22 छात्रों के लिए मात्र दो ही शिक्षक हैं। जबकि दूसरी ओर शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए रैलियां सहित अन्य कार्यक्रम करवाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। इस स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। हालांकि स्कूल की इमारत बनाने के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से जमीन का चयन करने के लिए प्रयास भी किए गए, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस स्कूल का निर्माण 2004 में हुआ था। लेकिन आज भी इसकी दशा में कोई बदलाव नहीं आया है। शहर के बीचोबीच स्थित यह स्कूल सुविधा विहीन है। इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों में शामिल नीशू देवी, अंकुश कुमार, सोनू, रजनी देवी सहित अन्य का कहना था कि एक ही कमरे में बच्चे बैठाए जाते हैं। उसी कमरे में सामान भी रखा हुआ है। कमरे में बैठने की भी जगह नहीं है। शिक्षक आधे बच्चों को बाहर खुले में बिठाते हैं। शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से कई बार स्कूल की इमारत बनाने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक आश्वासन के सिवाए उन्हें कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

कोट..
स्कूल की इमारत बनाने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जमीन का चयन किया जा रहा है। जैसे ही जमीन का चयन होगा, स्कूल की इमारत का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

- कल्पना जसरोटिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें