फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों को गुमराह कर भ्रम न फैलाए पुरानी टीम

विज्ञापन
उधमपुर: पत्रकार वार्ता करते हुए सुंदर सिंह खालसा. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। व्यापार मंडल के चुनाव को महज एक दिन शेष है। इससे पहले शनिवार को स्थानीय कारोबारी एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने मतदाताओं से कारोबारियों की समस्याओं का समाधान करने वाले उम्मीदवार को जिताने की अपील की।
विज्ञापन

नई टीम को समर्थन कर रहे सुरिंद्र ने प्रेसवार्ता में कारोबारियों से अपील की कि व्यापार मंडल के लिए वे उस नई टीम का चुनाव करे जो आपके सुख दुख में मजबूती से खड़ी रहे। पहले के मुकाबले चार साल में व्यापार मंडल के रुतबे में काफी गिरावट आई है, जिसका मुख्य कारण पिछले चुनाव में व्यापार मंडल की कमान कमजोर हाथों में सौंपना रहा। यही कमजोर टीम अब फिर से कारोबारियों को गुमराह कर झूठा और भ्रामक प्रचार कर रही है।
उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल की पुरानी टीम ने कारोबारियों का साथ देने की बजाय राजनीति ज्यादा की है। इसलिए, कारोबारी वर्ग इनसे नाराज है, और अब नई टीम को कमान सौंपना चाहता है। यह बात पुरानी टीम से सहन नहीं हो रही है। इसलिए, उनसे अपील है कि भ्रामक हथकंडे अपनाने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने में अपनी भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें