फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नशा मुक्ति अभियान के तहत शिक्षा विभाग ने शनिवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली। इसमें शहर के विभिन्न सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, और शहरवासियों को नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एएसपी अनवर उल हक मुख्य मेहमान थे। जबकि शिक्षा विभाग के सीईओ अरविन कुमार कौल और सीएमओ डॉ. विजय बसनोत्रा विशेष मेहमान थे। शहीद इंस्पेक्टर कमल सिंह ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल से मुख्य मेहमान ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने हाथों में विभिन्न प्रकार के नारे लिखी तख्तियां व बैनर लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों में शहरवासियों को बताया कि गलत संगत में पड़ने पर अक्सर किशोर व युवा में नशे के जाल में फंस जाते हैं। फिर इस जाल से निकलना मुश्किल हो जाता है।
इसलिए कोई गलती से भी नशीली वस्तुओं का सेवन न करे। अगर कोई नशे के जाल में फंस गया है तो उसको बाहर निकलने में मदद करें। अगर कोई नशीली वस्तुओं की तस्करी करता है तो इसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें। मुख्य मेहमान ने कहा कि जागरूकता से ही नशे के जाल से बचा जा सकता है। कई बार नशीली वस्तुओं के सेवन के कारण ही पूरा भविष्य खराब हो जाता है। इसलिए, अपने आप को नशे से दूर रख कर भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। इस अवसर पर प्रिंसिपल जोगिंद्र कुमार, पवन कुमार सिंह, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें