फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकाल समाप्त होने के बाद आम बैठक करना गलत

विज्ञापन
उधमपुर: पूर्व बयपार मंडल के कार्यकारिणी अध्यक्ष संजीव शर्मा द्वारा पत्रकार वार्ता की गई. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। व्यापार मंडल 25 अप्रैल को वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन कर रहा है। इसको व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान संजीव शर्मा ने गलत बताया है। उनका कहना है कि व्यापारिक इकाई का कार्यकाल खत्म हो चुका है। ऐसे में बैठक करना सही नहीं।
विज्ञापन

संजीव शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने बीते दिनों बताया था कि 21 अप्रैल को व्यापार मंडल की इकाई का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ 25 अप्रैल को एजीएम का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें व्यापारी वर्ग अपनी समस्याओं को लेकर चर्चा करेंगे। चुनाव के बारे में जानकारी देना सही था, लेकिन कार्यकाल खत्म होने के बाद एजीएम कराना गलत बात है।
उन्होंने कहा कि एजीएम का आयोजन पहले हो जाना चाहिए था। इसके बावजूद व्यापारी व्यापार मंडल के साथ खड़े हैं। सभी एजीएम में हिस्सा लेकर अपनी बात रखेंगे। बताया कि एजीएम के दौरान चुनाव के आयोजन के लिए गठित कमेटी का भी एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें