फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने शहर में हो रही पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस नेता ने जताई चिंता,

विज्ञापन
उधमपुर में प्रेस वार्ता करते कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में पानी की किल्लत और प्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों के दौरों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमित मगोत्रा ने सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में 70 केंद्रीय मंत्रियों का दौरा कराया। जिनका उद्देश्य यहां के लोगों से मिलकर उनकी परेशानियों को सुनना और उनका निवारण करना था। लेकिन मंत्रियों के दौरे केवल दिखावा साबित हुए। जनता को इनका कोई लाभ नहीं हुआ। सभी मंत्री सैर सपाटा कर लौट गए।
उन्होंने कहा कि कुछ महीनों से उधमपुर में पानी की बहुत किल्लत चल रही है। जिसके चलते नवरात्र में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ सरकार ने पानी के किराए में 10 फीसदी बढ़ोतरी कर मात्रा में भी भारी कटौती की है। वहीं, दूसरी तरफ उधमपुर में छुट्टी पर आए केंद्रीय मंत्री पानी की किल्लत को दूर करने के लिए कोई नई योजना देकर नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने कहा कि जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उधमपुर में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए विभाग ने 90 करोड़ की योजना सचिवालय में भेजी है। लेकिन, इसको मंजूरी नहीं दी जा रही है। उन्होंने उपराज्यपाल से मांग की है कि विभाग ने जो योजना भेजी है, उसे जल्द मंजूर किया जाए। ताकि, उधमपुर के लोगों की पानी की किल्लत दूर हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें