कटड़ा। धर्मनगरी में सोमवार को पूर्व बारीदार एवं भाजपा नेता सर्फ सिंह नग ने मां वैष्णो देवी के पूर्व बारीदारों से अपील की है कि वह अपने हक के लिए एकजुट हों। किसी भी गुट का शिकार न हों, ताकि 35 साल के संघर्ष का लाभ मिल सके।
कटड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि बारीदारों के मसले को हल करने के लिए केंद्रीय पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पहल की है। इसलिए बारीदारों को एकजुट होना चाहिए। अगर अलग-अलग दल में बंटे रहे तो सफलता नहीं मिलेगी। गौरतलब है कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के पुनर्गठन की सूचना के बाद बारीदार संघर्ष कमेटी और सेवा समिति ने प्रेसवार्ता कर आवाज बुलंद की थी। इस संबंध में नाग ने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी के एक्ट में संशोधन करना जरूरी है, ताकि बारीदारों को हक मिल सके। इसलिए सभी को एकजुट होना होगा। इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन भमाग क्षेत्र अशोक ठाकुर, बीडीसी चेयरमैन कटड़ा ब्लॉक श्यामलाल, बीडीसी चेयरमैन ब्लॉक पैंथल चंद्रमोहन मौजूद रहे।