फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विभाग ने शुरू की प्रीपेड बिजली की सुविधा

विज्ञापन
शहर में लगाए गए स्मार्ट मीटर। संवाद
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में शुरू हुई प्रीपेड बिजली सेवा, बैंक की कतारों से मिलेगी निजात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड बिजली सेवा शुरू कर दी है। मार्च 2025 के अंत से शुरू हुई इस सुविधा के तहत अब उपभोक्ताओं को मोबाइल रिचार्ज की तरह बिजली के लिए अग्रिम भुगतान करना होगा। इस नई व्यवस्था से बिजली बिल के लिए बैंक जाने, बिल की प्रति लेने और अधिक बिल आने की समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाने के बाद यह सुविधा शुरू की है। अब उपभोक्ताओं के घर-घर बिजली बिल भेजने का सिलसिला बंद हो गया है। बिजली कर्मचारी अब घर-घर जाकर बिल वितरित नहीं करेंगे। इसकी जगह अब बिल सीधे उपभोक्ताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस या 'बिल सुविधा' एप के जरिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इस नई प्रीपेड प्रणाली में बिजली का उपयोग मोबाइल फोन के बैलेंस की तरह काम करेगा। जैसे-जैसे उपभोक्ता बिजली का उपयोग करेंगे, उनके अग्रिम भुगतान से राशि कटती जाएगी। बैलेंस खत्म होते ही बिजली स्वचालित रूप से बंद हो जाएगी। उपभोक्ता जेपीडीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट या प्ले स्टोर से डाउनलोड किए गए 'बिल सुविधा' एप के जरिए अपना बिजली बिल भर सकते हैं।

उधमपुर जिले में अभी यह सुविधा लगभग 44,000 उपभोक्ताओं को दी गई है, जिनके यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। हालांकि ग्रामीण इलाकों में अभी स्मार्ट मीटर नहीं लगे हैं, इसलिए वहां यह सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है। कुछ उपभोक्ता मार्च के बिल न मिलने से परेशान हैं, लेकिन विभाग का कहना है कि सभी जानकारी ऐप या वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन



प्रदेश में मार्च 2025 के अंत से इस सुविधा को शुरू किया जा रहा है। उधमपुर में इसके प्राथमिक चरण में हमारे पास लगभग 44 हजार उपभोक्ता हैं। यह सुविधा फिलहाल स्मार्ट मीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए हैं। जिला के ग्रामीण इलाकों में अभी स्मार्ट मीटर लगाने का काम पूरा नहीं किया गया है ऐसे में यह सुविधा अभी शहरी इलाकों के लिए ही शुरू हो पाई है। यहां सभी मीटर प्रीपेड आन मोड में सेट किए गए हैं इसलिए पोस्टपेड का आप्शन अभी उपलब्ध नहीं हैं।अनुज गुप्ता, ईई इलेक्ट्रिक डिविजन उधमपुर, जेपीडीसीएल










विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें