फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना : घर-घर जाकर सटीक सर्वेक्षण करने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उपायुक्त सलोनी राय ने जिला में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के कार्यान्वयन की वीरवार को समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त ने घर-घर जाकर गहन और सटीक सर्वेक्षण करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक के दौरान उधमपुर जिले के भिन्न ब्लॉकों में इस योजना के अंतर्गत चिन्हित गांवों से संबंधित विभिन्न सामाजिक-आर्थिक निगरानी संकेतकों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। शुरुआत में जिला समाज कल्याण अधिकारी कनिका गुप्ता ने इन संकेतकों की वर्तमान स्थिति पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का उद्देश्य 50 से अधिक अनुसूचित जाति की आबादी वाले गावों का एकीकृत विकास करना है जिसका उद्देश्य समावेशी विकास और हाशिए पर पड़े समुदायों का उत्थान सुनिश्चित करना है।
उपायुक्त ने इस बात पर जोर दिया कि पिछड़े संकेतकों की पहचान करने और उचित हस्तक्षेप की योजना बनाने के लिए विश्वसनीय डेटा संग्रह महत्वपूर्ण है। उन्होंने संबंधित विभागों को संसाधनों को एकत्रित करने और चिन्हित विकास अंतरालों को प्रभावी ढंग से पाटने के लिए मिलकर काम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें